Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नेता अरुण सिंह के नेतृत्‍व में 28 नवंबर को सीएम योगी की मां को दी जाएगी श्रद्धांजलि

नेता अरुण सिंह के नेतृत्‍व में 28 नवंबर को सीएम योगी की मां को दी जाएगी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ‘नेताजी’ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है। वायरल संदेश के अनुसार, आगामी 28 नवंबर 2026, दिन शनिवार को गाजीपुर शहर के महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में सुबह 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की बात कही गई है। अपील में कहा गया है कि जनपद के सभी शोकाकुल लोग सभा में पहुंचकर शोक श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित करें तथा इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख बांटने का कार्य करें। अरुण कुमार सिंह ‘नेताजी’ ने अपने संदेश में मां के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि मां का स्थान प्रत्येक इंसान के जीवन में सर्वोपरि होता है। मातृ स्नेह और मां के ऋण का महत्व शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से मातृ स्नेह के प्रति सम्मान प्रकट करना और श्रद्धासुमन अर्पित करना एक भावपूर्ण प्रयास है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-08 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर के निर्देशानुसार अवगत कराना है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य …