Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दानिश वरा बने भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के काशी प्रांत के उपाध्‍यक्ष

दानिश वरा बने भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के काशी प्रांत के उपाध्‍यक्ष

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी  के सामाजिक कार्यकर्ता व बहरियाबाद के निवासी दानिश वरा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जिले के प्रबुद्धजनों में खुशी की लहर है।अल्पसंख्यक समाज को  नया नेतृत्व और नई ऊर्जा  मिली है। ​दानिश वरा लंबे समय से राष्ट्रहित और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। जनपद में मंडल महामंत्री से राजनैतिक सफर शुरुआत के पश्चात पार्टी ने भरोसा किया और काशी अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इससे पूर्व भी उन्होंने पार्टी संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री  और महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। ​अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दानिश वरा ने कहा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के प्रत्येक अल्पसंख्यक भाई-बहन तक पहुँचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-08 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर के निर्देशानुसार अवगत कराना है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य …