गाजीपुर। संविधान दिवस समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय डॉ. लोहिया–मुलायम सिंह भवन, बंशी बाजार, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान ने समाज के वंचित, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों को अधिकार एवं सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों का प्रतीक है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को लोकतांत्रिक, समतामूलक और न्यायपूर्ण व्यवस्था का मार्ग दिखाया। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को व्यवहार में लागू करना प्रत्येक नागरिक और सरकार की जिम्मेदारी है। आज संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए सजग रहना तथा संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी संविधान की मूल भावना को बचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।सदर विधायक माननीय जैकिशन साहू जी ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय की गारंटी देता है। संविधान की रक्षा करना तथा जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाना जनप्रतिनिधियों और प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।मोहम्मदाबाद विधायक माननीय सुहैब अंसारी जी ने कहा कि संविधान ने देश के सभी नागरिकों को समान अवसर, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकार प्रदान किए हैं। संविधान की मूल भावना को कायम रखते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और समानता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।जिला सचिव जयराम भारती ने संविधान की 36 प्रतियां वितरित कीं तथा माल्यार्पण कर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संविधान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। बसपा छोड़ कर सपा में शामिल होने पर डा.रीना भारती का स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।कार्यक्रम में सदर विधायक जैकिशन साहू, मोहम्मदाबाद विधायक सुहैब अंसारी, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू सिंह यादव, सुशील जायसवाल, जिला महासचिव , राजकुमार पांडेय, निजामुद्दीन खान, रामधीरज शास्त्री, मुनिलाल राजभर, अशोक कुमार बिंद, गोवर्धन यादव, सुबास यादव, कमलेश सोनकर, बलराम पटेल, महेंद्र चौहान, आत्मा यादव, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, अभिषेक कुशवाहा, हरेंद्र विश्वकर्मा, संजय कनेजिया, ललन राम, संगीता साहू, आजाद राय, सुनीता यादव, बिंदु बाला बिंद, रीना यादव, रीता विश्वकर्मा, सूरज राम बागी, राजेश यादव,राजेंद्र यादव, पुनीता सिंह, सिकंदर कनौजिया, संतोष यादव, रामाधार यादव, सीताराम भारती, सुषमा यादव, डॉ. रीना भारती, जयराम भारती, डॉ विकास यादव, वर्षा यादव, उज्ज्वल कुमार, मुनेश्वर यादव, क्षितिज कुमार, धनु यादव, तौकीर खान, शाहिद सिद्दीकी, विजय शंकर चौरसिया, डॉ. विकास यादव, गणेश विनायक, शंभू अकेला, संतोष, शेर अली, रामाशीष, श्रीराम यादव, डॉ विनोद लहरी, शायर बादशाह गाजीपुरी,सुगू यादव सहित अन्य पार्टी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समाजवादी पार्टी के सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय, समानता तथा भाईचारे के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..