Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरु   

कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरु   

गाजीपुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन फॉर ईन-सीट्र मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्डियू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन योजान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-2027 मे तृतीय चरण की कृषि यन्त्रं जैसे कस्टम हायरिंग सेन्टर, बेलर, सुपर सीडर, रोटावेटर, हार्वेस्टर, फार्म मशीनरी बैक, चेप कटर, मल्टी क्राप थ्रेसर, एवं अन्य यन्त्रों की बुकिंग दिनांक 26.11.2026 को सुबह 11.00 बजे से दिनांक 05.12.2026 को रात्रि 12.00 बजे तक की जायेगी । किसानो से अपील है कि उक्त अवसर का लाभ उठाते हुये कृषि यन्त्रो की बुकिंग कर अनुदान का लाभ प्राप्त करें। कृषि यन्त्रों के लक्ष्य से अधिक बुकिंग की दशा मे किसानों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से समिति के द्वारा की जायेगी। चयनोपरान्त समय सीमा के भीतर सम्बन्धित कृषि यन्त्र क्रय कर बिल कृषक को स्वयं पोर्टल upagriculture.com पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। कृषक को विभागीय मानको के अनुरूप upyantraking.in  पर पंजीकृत यंत्र निर्माताओं मे से किसी से भी क्रय करने की स्वतंत्रता होगी। कृषि यंन्त्र के मूल्य का 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान लाभार्थी कृषक को स्वयं अथवा रक्त सम्बन्धी के बैक खाते से फर्म के खाते मे हस्तानान्तरित करना अनिवार्य होगा। कृषि यंन्त्र क्रय न करने अथवा बिल पोर्टल पर अपलोड न करने की दशा मे टोकन मनी/ जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-08 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर के निर्देशानुसार अवगत कराना है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य …