Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा ”संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर क्वार्टर गार्द पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी। उन्‍होने अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के समस्त कार्यालयों व थानों/चैकियों द्वारा थाना परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-08 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर के निर्देशानुसार अवगत कराना है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य …