गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने जनपद के समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया है कि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना RWBCIS के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में हरी मटर, व टमाटर व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PMEBY ) के अंतर्गत , गेहूं, मसूर, मटर, चना एवं आलू, की फसलें अधिसूचित हैं। पुनर्गठित मौसम आधारित फसलों के बीमा हेतु 30 नवम्बर,2026 एवम प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत फसलों की फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर, 2026 निर्धारित है।यह योजना ऋणी (केसीसी धारक) एवं गैर-ऋणी दोनों प्रकार के कृषकों के लिए स्वैच्छिक आधार पर लागू है।जो केसीसी धारक (ऋणी) कृषक इस योजना में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उन्हें संबंधित फसल की अंतिम तिथि से कम से कम 07 दिन पूर्व अपनी बैंक शाखा में लिखित रूप से प्रार्थना-पत्र देना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर बैंक द्वारा नियमानुसार प्रीमियम की कटौती कर उनका बीमा स्वतः कर दिया जाएगा। गैर-ऋणी कृषक अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC ), संबंधित बैंक शाखा, या फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक एवं बुवाई प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी फसलों का बीमा करा सकतें हैं। जनपद के सभी किसानों से अपील है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय से अपनी फसलों का बीमा कराकर इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार, प्राविधिक सहायक,BTM/ATM अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..