गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत सोमवार को जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ चोचकपुर घाट, थाना करंडा स्थित मेले एवं घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट एवं मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, सतर्कता बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..