Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

गाजीपुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को पुलिस ध्वज का प्रतीक चिह्न (फ्लैग) लगाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर पुलिसकर्मियों को पुलिस ध्वज लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस बल के त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सादात के खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

गाजीपुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गौतम प्रसाद ने सोमवार को बीआरसी सादात पहुंचकर विधिवत …