गाजीपुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गौतम प्रसाद ने सोमवार को बीआरसी सादात पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने शिक्षक सूर्य प्रताप सिंह समेत अन्य अध्यापकों से मुलाकात कर विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत बीआरसी सादात पहुंचने पर शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में सादात ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शिक्षक-शिक्षार्थियों के हितों में सकारात्मक कार्य होंगे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, नोडल संकुल संतोष कुमार सिंह, पूर्व एआरपी रामशंकर सिंह, पीयूष, अभिषेक सिंह, संतोष यादव, शीतला यादव, विवेक यादव, आशीष पांडेय, अमित, प्रतीक सिंह, सतीश, सावित्री यादव, रमेश राय, संजय वर्णवाल, आशुतोष, शुभम, अश्वनी, राजबहादुर, सुधांशु, राजन और रणविजय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..