Breaking News
Home / खेल / ज़ोनल लेवल कराटे प्रतियोगिता में जी. बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

ज़ोनल लेवल कराटे प्रतियोगिता में जी. बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

गाज़ीपुर। डहरा स्थित जी.बी. इंटरनेशनल स्कूल, सैदपुर के छात्र-छात्राओं ने 8वीं ज़ोनल SSKF कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, मऊ में आयोजित की गई थी, जिसमें गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के कुल 16 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और सभी ने पदक हासिल कर शत-प्रतिशत परिणाम दिया, मिथिलेश सोनकर, हर्ष सोनकर, पृथ्वी चौहान, यश यादव, आयुष यादव, नितिन कनौजिया, शौर्य शेखर, हंस यादव, हिमांशु कुमार, लकी यादव, विद्यार्थ यादव, प्रिंस पाल और आदित्य कनौजिया (स्वर्ण पदक), अनूप यादव और अवनीश यादव (रजत पदक), मोहसिन अहमद (कांस्य पदक) प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। आयोजन समिति द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंचकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह कोच और खिलाड़ियों के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि विद्यालय ने 13 स्वर्ण पदक जीतकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निदेशिका प्रियंका बरनवाल ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि इन बच्चों में भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने की पूरी क्षमता है। प्रधानाचार्य शशिन्द्र शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह कोच और खिलाड़ियों की लगन, मेहनत, साहस और समर्पण का ही परिणाम है कि बच्चे आज इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य किशन पाण्डेय, कोच अरविंद कुमार, खेल अध्यापक केशव यादव व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

आर एस कान्वेंट स्कूल, बाराचंवर के छात्र-छात्राओं ने किया गोरखपुर का शैक्षिक भ्रमण

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड द्बारा (10+2)की मान्यता प्राप्त आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर गाजीपुर-द्बारा प्रत्येक वर्ष …