Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय बालिका इण्टर कालेज सदर महुआबाग गाजीपुर का मानक के अनुसार बना है बाउंड्री वॉल- अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 

राजकीय बालिका इण्टर कालेज सदर महुआबाग गाजीपुर का मानक के अनुसार बना है बाउंड्री वॉल- अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 

गाजीपुर। अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-1, लो०नि०वि० गाजीपुर ने अवगत कराया है कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कालेज सदर महुआबाग गाजीपुर पर 570.00 मीटर चहारदीवारी का निर्माण कार्य स्वीकृत है। जिसके आगणन में प्रत्येक 3.00 मीटर लम्बाई के बाद 250X250MM के कार्लेम का प्राविधान है। जिसका फाउण्डेषन जमीन से 90.00 से०मी० नीचे तक है। तथा जमीन स्तर पर प्रत्येक कालेंम से कॉलम तक 250 ग250डड की बीम का प्राविधान है. जिसके ऊपर 4 इच चौडी ईंट की चिनाई के द्वारा कुल 1.80 मीटर ऊचाई तक चहारदीवारी निर्माण कराया जाना है। जिसमें चहारदीवारी के ऊपरी स्तर पर 250ग100डड आर०आर०सी० बीम का प्राविधान है, जिसके ऊपर 0.60 मीटर कॉन्सर्टिना वायर फेसिंग किया जाना है। राजकीय बालिका इण्टर कालेज सदर गाजीपुर महुआबाग में निर्माण के जगह पर पुरानी 10.00 फीट ऊची चहारदीवारी थी जिसका ऊपरी स्तर जर्जर हालत में मौजूद थी जिसका जमीन से 1.10 मीटर ऊँचाई पर प्लिन्ध बनाया गया था जिसकी चौडाई 450थी। विद्यालय की प्राचार्या के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक से चहारदीवारी को पुराने चहारदीवारी के प्लिन्ध के ऊपर बनाये जाने का अनुरोध किया गया था जिसके क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मौखिक निर्देष दिया गया कि कॉलम को जमीन स्तर से बनाते हुए नई चहारदीवारी को पुरानी चहारदीवारी के प्लिन्ध के ऊपर बनाया जाय जिससे बालिकाओ की शिक्षा व्यवस्था बाहारी आवागमन से प्रभावित न हो” जिला विद्यालय निरीक्षक के मौखिक निर्देष के क्रम में नई चहारदीवारी के कॉलम को जमीन से बनाते हुए प्लिन्थ बीम को पुरानी चहारदीवारी के प्लिन्ध स्तर पर कॉलम से जोडते हुए बनाया गया है। जिसके ऊपर 4 इंच की ईट की चिनाई करते हुए चहारदीवारी बनायी गयी है। बीम व कॉलम का फेम स्ट्रक्चर होने के कारण चहारदीवारी का भार पुरानी चहारदीवारी की प्लिन्थ पर नही जायेगा। तथा बनी हुए चहादीवारी की कुल ऊँचाई 2.90 मीटर (1.10 मीटर पुराना प्लिन्ध 1.80 मीटर नवीन चहारदीवारी) मौके पर उपलब्ध है। निर्माण में उपरोक्त बदलाव से चहारदीवारी की स्वीकृत ऊँचाई में कोई बदलाव नही हुआ है। कार्य प्राक्कलन में प्रावधानित मानक के अनुसार है तथा प्रथमदृष्टया गुणवत्ता संतोषजनक प्रतीत होती है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, मरीजों में फल वितरित कर जनसेवा का दिया संदेश

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षा …