Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, भाग लेंगी देश की बड़ी कंपनियां

गाजीपुर में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, भाग लेंगी देश की बड़ी कंपनियां

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन-2026 के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 25 एवं 26 नवंबर 2026 को जनपद के दो अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25 नवंबर 2026 को हिन्दू पीजी कॉलेज, जमानियां, गाजीपुर तथा 26 नवंबर 2026 को अष्ट शहीद इण्टर कॉलेज, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। दोनों स्थानों पर रोजगार मेले का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से होगा।उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा. लि., अतुल ऑटो लिमिटेड, केविन पाइप प्रा. लि., विशाल बियरिंग्स लिमिटेड, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, गैलेक्सी चैन प्रा. लि., हिन्दाल्को प्रा. लि., टाटा मोटर्स, फिलिपकार्ट, सुब्रोस प्रा. लि., एमआरएफ टायर्स तथा गाजीपुर रोडवेज सहित 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 12,000 रुपये से अधिकतम 35,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई डिप्लोमाधारक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के समस्त इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 10:00 बजे पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें तथा इस अवसर का लाभ उठाएं। विशेष: रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूर्णतया निःशुल्क है। किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। स्थान एवं तिथि: 25 नवंबर 2026 – हिन्दू पीजी कॉलेज, जमानियां, गाजीपुर। तथा  26 नवंबर 2026 – अष्ट शहीदजी इण्टर कॉलेज, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर में आयोजित किया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कनेरी गांव में बंदरों का आतंक, 8 वर्षीय बालक समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल, दहशत में स्कूली बच्चे

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी में इन दिनों आक्रामक बंदरों के झुंड ने …