Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीएम ने किया आईजीआरएस की समीक्षा, कहा- शिकायतकर्ता से लें फीडबैक

डीएम ने किया आईजीआरएस की समीक्षा, कहा- शिकायतकर्ता से लें फीडबैक

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आईजीआरएस – इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक शुक्रवार सायं सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित आईजीआरएस शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाए। विशेष रूप से राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी और विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण कराया जाए। आईजीआरएस के निस्तारण में विद्युत विभाग के अधिकारियों, तहसीलदार सदर, बीडीओ मोहम्मदाबाद सहित अन्य अधिकारीगण जिनके यहां सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक पाए गए उनके प्रति नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से बात कर फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता का पता चल सके। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सीएम योगी की माता जी के निधन पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर में दी गई श्रद्धांजलि  

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ीपुर के समस्त प्रबंधन, शिक्षक एवं …