गाजीपुर। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सूचित किया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, जनपद वाराणसी में शैक्षणिक सत्र् 2027-28 हेतु कक्षा-06 में कुल 140 सीटों (70 बालक एवं 70 बालिका) एवं कक्षा-09 में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन बोर्ड की वेबसाइट (upbocw.in) पर एवं ऑफलाइन आमंत्रित किये गये हैं। ऑफलाइन आवेदन किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक दिनांक 20.11.2026 से निःशुल्क कार्यालय, सहायक श्रम आयुक्त, सिकन्दरपुर मोड़, शास्त्रीगनर, गाजीपुर/जिला प्रोबेशन कार्यालय/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय/खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, राजातालाब, वाराणसी से प्राप्त किये जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन संलग्नकों सहित कार्यालय, सहायक श्रम आयुक्त, सिकन्दरपुर मोड़, शास्त्रीगनर, गाजीपुर तथा अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, राजातालाब, वाराणसी में दिनांक 05.01.2027 सायं 05ः00 बजे तक जमा किये जा सकते हैं। ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 05.01.2027 सायं 05ः00 बजे तक है। पात्रता- अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक जो दिनांक 30.10.2026 को कम से कम 03 वर्श बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों। कोविड से अनाथ हुए बच्चे, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे। कक्षा-06 में अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2015 से 31.07.2017 के मध्य हो, कक्षा-09 में अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2012 से 31.07.2014 के मध्य हो, कक्षा-06 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी कक्षा-05 में अध्ययनरत अथवा कक्षा-05 उत्तीर्ण हो तथा कक्षा-09 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी कक्षा-08 में अध्ययनरत अथवा कक्षा-08 उत्तीर्ण हो। पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवार के अधिकतम 02 बच्चे ही पात्र होंगे। सभी वर्गों के लिए आरक्षण नियमानुसार लागू होगो। आयु में कोई छूट अनुमन्य नही है। विशेषतायें- सभी आधुनिक सुविधाओं युक्त सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय, बालक/बालिकाओं हेतु अलग-अलग छात्रावास, निःशुल्क गुणवत्तापरक शिक्षा, भोजन व निःशुल्क छात्रावास की उत्तम व्यवस्था, बालक/बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं अन्य गतिविधियों का नियमित आयोजन, बालक/बालिकओं के लिए सीट का अनुपात 50ः50 प्रतिशत, आई0सी0टी से सुसज्जित कक्षायें है। आवश्यक अभिलेख- निर्माण श्रमिक होने की दशा में अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक कार्ड, राज्याश्रित होने की दशा में माता/पिता की मृत्यु का प्रमाणपत्र, अभ्यर्थी के जन्म प्रमाणपत्र की प्रति, अभ्यथी के आधार कार्ड की प्रति, अभ्यर्थी (छात्र/छात्रा) का पेन नं0 (च्मतेवदंस म्कनबंजपवद छनउइमत ;च्म्छद्ध), जाति प्रमाणपत्र की प्रति, तीन पासपोर्ट साइज की अद्यतन फोटो होने चाहिए। आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 05.01.2027 सायं 05ः00 बजे तक, परीक्षा तिथि-31 जनवरी, (रविवार), परीक्षा का समय प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक है। नोट- प्रवेश परीक्षा वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत समस्त जनपदों वाराणसी/जौनपुर/गाजीपुर/चन्दौली में आयोजित की जायेंगी, प्रवेश परीक्षा केन्द्र प्रवेशपत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा, प्रवेशपत्र दिनांक 20 जनवरी से 25 जनवरी, 2027 के मध्य पोर्टल से डाउनलोड/ऑफलाइन दिये जायेंगे, प्रवेश परीक्षा की अवधि 02 घण्टे की होगी, कक्षा-06 हेतु एवं कक्षा-09 हेतु प्रश्नपत्र प्रणाली निर्धारित है जिसमें प्रणाली-1 कक्षा-06 हेतु प्रश्नपत्र विवरण मानसिक क्षमता परीक्षण प्रश्न की संख्या 40, अंक 50, समय 60 मिनट, अंक गणित परीक्षण प्रश्न की संख्या 20 अंक 25 समय 30 मिनट, भाषा परीक्षण प्रश्नों की संख्या 20 अंक 25 समय 30 मिनट, टोटल प्रश्नों की संख्या 80 अंक 100 एवं समय 02 घण्टे तथा प्रणाली-2 कक्षा 09 हेतु प्रश्न पत्र विवरण अंग्रेजी 15 अंक, हिन्दी 15 अंक, गणित 35 अंक, विज्ञान 35 अंक, टोटल 100 अंक निर्धारित है। किसी भी प्रकार की कठिनाई के निवारण हेतु कार्यालय, सहायक श्रम आयुक्त, सिकन्दरपुर मोड़, शास्त्रीगनर, गाजीपुर से सम्पर्क किया जा सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में जिलाधिकारी गाजीपुर का निर्णय मान्य होगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..