Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बिना अनुमति के कहीं पर भी नहीं खोदी जाएगी सड़क- डीएम

बिना अनुमति के कहीं पर भी नहीं खोदी जाएगी सड़क- डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद में संचालित 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक तथा स्व-गणना हेतु लोगों में जागरूकता और प्रचार प्रसार के संबंध में बैठक शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने परियोजनाओं की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं से भौतिक प्रगति की जानकारी ली तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बिना उनकी अनुमति के कहीं पर भी सड़के ना खोदी जाए, यदि अपरिहार्य कारणों से इसकी आवश्यकता है, तो नियमानुसार अनुमति प्राप्त होने के पश्चात ही सड़के खोदी जाए तथा इसके पश्चात मरम्मत का कार्य भी पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्व- गणना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी चार्ज अधिकारी नियमित रूप से रिपोर्टिंग करेंगे इसके साथ ही कार्य योजना बनाते हुए लोगों को जागरूक करेंगे जिससे अधिक से अधिक लोग इस स्व-गणना की प्रक्रिया में प्रतिभाग करते हुए अपनी स्व-गणना कर एस.ई. आईडी जेनरेट कर सके तथा 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के दौरान इन्यूमरेटर के होम विजिट पर एस.ई. आईडी उपलब्ध करा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सीएम योगी की माता जी के निधन पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर में दी गई श्रद्धांजलि  

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ीपुर के समस्त प्रबंधन, शिक्षक एवं …