Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एक बार फिर भाजपा ने लगाया डा. संगीता बलवंत पर दांव, सपा के पीडीए में हलचल

एक बार फिर भाजपा ने लगाया डा. संगीता बलवंत पर दांव, सपा के पीडीए में हलचल

शिवकुमार

 गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पीडीए के जवाब में राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत को राष्‍ट्रीय राजनीति के पात में खड़ा कर पूर्वांचल के पिछड़ों को एक बार फिर जगा दिया है। डा. संगीता बलवंत जो बिंद बिरादरी से आती हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद  पहले उन्‍हे राज्‍यसभा सांसद बनाया इसके बाद पिछड़े वर्ग के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष के पद पर मनोनित किया है। डा. संगीता बलवंत ने अपने परिश्रम और कौशल से बिंद, केवट, आदि बिरादरियों को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने का कार्य किया है। पूर्वांचल में बिंद, केवट, मल्‍लाह की अच्‍छी तादात है जो किसी भी चुनाव परिणाम में फेरबदल कर सकते हैं। डा. संगीता बलवंत साल 2017 में बीजेपी के टिकट पर गाजीपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं। सितंबर 2021 में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फरवरी 2024 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वह निर्वाचित हुईं। डा. संगीता बलवंत के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनने पर बिंद, केवट, मल्‍लाह के युवाओं में काफी जोश है। अब देखना है कि यह जोश विधानसभा चुनाव 2027 में कितना असर डालता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

यातायात माह में बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग में 335 वाहनों का हुआ चालान, लगा ₹4,05,000 का जुर्माना

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह के निर्देशन …