Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोपीनाथ हास्पिटल, सलामतपुर-गाजीपुर में आयुष्‍मान कार्ड धारको को नि:शुल्‍क मिलेगी जनरल एवं यूरो सर्जरी की सुविधा

गोपीनाथ हास्पिटल, सलामतपुर-गाजीपुर में आयुष्‍मान कार्ड धारको को नि:शुल्‍क मिलेगी जनरल एवं यूरो सर्जरी की सुविधा

गाजीपुर। गोपीनाथ हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, सनेहुआ सलामतपुर, गाजीपुर में अब एक ही छत के नीचे जनरल एवं यूरो सर्जरी की सेवा उपलब्‍ध है। हास्पिटल के प्रबंध निदेशक शिवम त्रिपाठी ने बताया कि गोपीनाथ हास्पिटल एनएबीएच द्वारा प्रमाणित है। इसमें अत्‍याधुनिक ऑपरेशन थिएटर अनुभवी विशेषज्ञ डाक्‍टरो की टीम, सुरक्षित एवं समग्र उपचार की सुविधा उपलब्‍ध है। आयुष्‍मान कार्ड धारको को नि:शुल्‍क सेवा उपलब्‍ध है। हास्पिटल के जनरल सर्जन डॉ. एमके प्रसाद एवं यूरोलाजिस्‍ट डॉ. जितेंद्र यादव द्वारा मरीजो का बेहतर इलाज किया जा रहा है। जनरल सर्जरी में पथरी, अपेंडिक्‍स, हार्निया, बावासीर, भगंदर, फिसर, गांठ, हाइड्रासील, ब्रेस्‍ट लम्‍प सर्जरी किया जाता है, यूरो सर्जरी के तहत किडनी स्‍टोन, पेशाल की नली की समस्‍या, प्रोस्‍टेट सर्जरी, मूत्राशय की पथरी का ऑपरेशन, यूरिन रूकने की समस्‍या एवं पुरूष मूत्र संबंधित सर्जरी की जाती है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं. 9118622557, 9119824865 पर सम्‍पर्क कर सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, मरीजों में फल वितरित कर जनसेवा का दिया संदेश

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षा …