Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यातायात माह में बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग में 335 वाहनों का हुआ चालान, लगा ₹4,05,000 का जुर्माना

यातायात माह में बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग में 335 वाहनों का हुआ चालान, लगा ₹4,05,000 का जुर्माना

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 21.11.2026 को बिरनो टोल प्लाजा सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म, हूटर-सायरन एवं नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत कुल 335 वाहनों का चालान कर लगभग ₹4,05,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। गाजीपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, मरीजों में फल वितरित कर जनसेवा का दिया संदेश

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षा …