गाजीपुर। भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) के संगठन विस्तार के क्रम में कल दिनांक 24 नवंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे गाजीपुर एवं जौनपुर जनपद के दर्जन भर से अधिक नवनियुक्त जिला, नगर एवं विधानसभा पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ज़़ाकिर हुसैन विक्की ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम नियर पेट्रोल पंप, रौजा स्थित पार्टी के पूर्वांचल एवं जनपदीय कार्यालय, गाजीपुर में संपन्न होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार अपने कर-कमलों से दोनों जनपदों के दर्जन भर से अधिक पदाधिकारियों को मनोनयन/नियुक्ति पत्र सौंपेंगे और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उन्होंने दोनों जनपदों के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से निर्धारित समय प्रातः 11:30 बजे रौजा स्थित कार्यालय पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..