Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आर एस कान्वेंट स्कूल, बाराचंवर के छात्र-छात्राओं ने किया गोरखपुर का शैक्षिक भ्रमण

आर एस कान्वेंट स्कूल, बाराचंवर के छात्र-छात्राओं ने किया गोरखपुर का शैक्षिक भ्रमण

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड द्बारा (10+2)की मान्यता प्राप्त आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर गाजीपुर-द्बारा प्रत्येक वर्ष छात्र / छात्राओं के लिए “शैक्षिक भ्रमण” का आयोजन करता है । “शैक्षिक भ्रमण” का शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष महत्तव है। इस सत्र का “शैक्षिक भ्रमण” दिनांक 21.11.2026 एवं 22.12.26 को सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ । जिसमे विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने गोरखपुर महानगर के गोरखनाथ मंदिर,रेल म्यूजियम,चिड़ियाघर,एवंविभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। गोरखपुर स्थित अशफाक उल्ला खान चिड़ियाघर पहुचकर विभिन्न प्रकार के पशु, पक्षी,जीव जंतु,साप,मछली,वन्य जीव इत्यादि को खुली आंखो से देखकर आश्र्चर्य और सुखद अनुभव की अनुभूति कर रहे थे।अंत मे सभी शिक्षणेतर कर्मचारी गण गुरू गोरखनाथ मंदिर के प्रागण मे पहुचकर चौखट पर शीश नवाकर आर्शीवाद प्राप्त किया।मंदिर के पुजारी जी ने आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर के छात्र-छात्राओं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव के साथ प्रागण मे स्थित नवनिर्मित स्मृति भवन का भी अवलोकन कराया जिसमे ऐतिहासिक धार्मिक और विभुतियों की मुर्तिया स्थापित थी।गुरू गोरखनाथ मंदिर मे छात्र-छात्राओं द्बारा समय समय पर हर हर महादेव और गुरू गोरखनाथ जी की खुब जयकारा लगाया।अंततः छात्र-छात्राओं ने इन सभी डिजिटल,लिखित और धार्मिक अनुभवो को अपने भविष्य के पन्नो पर हमेशा के लिए आकार देते हुए गंतव्य गाजीपुर बाराचंवर के लिए चले।प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव ने इस सुखद तथा सफल शैक्षिक भ्रमण का आयोजन का मुख्य श्रेय विद्मालय प्रबंधन तथा अभिभावकगण को देते हुए हृदय से धन्यवाद प्रेसित किया।तथा साथ ही सभी शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण एवं अनुसासित सभी छात्र-छात्राओं को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दिए। इस यात्रा के दौरान छात्रों ने इतिहास ,कला एवं संस्कृति से जुड़े कई तथ्यों को करीब से देखा और समझा। यह  “शैक्षिक भ्रमण” ज्ञानवर्धक, अनुशासित और यादगार रहा। ऐसे आयोजन छात्रों-छात्राओं को नई चीज़ें सीखने और व्यापक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करता हैं। छात्र-छात्राओं ने अपनी दैनिक विद्यालय दिनचर्या से हटकर नए स्थानों पर अपने सहपाठियों के साथ भ्रमण कर अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्नचित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सादात के खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

गाजीपुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गौतम प्रसाद ने सोमवार को बीआरसी सादात पहुंचकर विधिवत …