Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर विनोद खरवार का कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर विनोद खरवार का कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। रेवतीपुर, गाजीपुर निवासी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष विनोद खरवार को मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद शुक्रवार को जनपद आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंचदेव गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विनोद खरवार को माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि विनोद खरवार को प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और निरंतर परिश्रम का सम्मान है। यह नियुक्ति जनपद गाजीपुर सहित पूरे काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विनोद खरवार अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनजातीय समाज को पार्टी की विचारधारा एवं विकासपरक कार्यक्रमों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री सुरेश बिंद, गर्वजीत सिंह, सनी चौरसिया, त्रिलोकी खरवार, अनूप सिंह खरवार, अशोक गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार खरवार ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

ग़ाज़ीपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आने …