Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / प्रदेश महामंत्री बनने के बाद गृह जनपद पहुंचे विनोद कुमार खरवार, धूमधाम से किया गया सम्मानित

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद गृह जनपद पहुंचे विनोद कुमार खरवार, धूमधाम से किया गया सम्मानित

गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार खरवार के गृह जनपद गाजीपुर आगमन पर भड़सर बाजार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मारकंडे खरवार और दीना गौड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्रीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। भड़सर बाजार स्थित अभय इंटरप्राइजेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया। इसके बाद उन्हें भगवान बिरसा मुंडा का स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, नंद ग्रुप और अभय इंटरप्राइजेज की ओर से भी स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार खरवार भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि भड़सर और क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए वह हमेशा कर्जदार रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी में एक छोटे कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने और बड़े दायित्व तक पहुंचने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद उन्हें जिला अध्यक्ष और काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसे दायित्व मिले तथा अब अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। उन्होंने इसे भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलने वाले अवसर का उदाहरण बताया। विनोद खरवार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिला स्नेह और सम्मान वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यक्ति को कोई काम हो तो वह निसंकोच उनसे संपर्क कर सकता है। क्षेत्र के लोगों के मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर मारकंडे खरवार, दीना गौड़, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, विनोद गुप्ता, प्रधान विनोद पटेल, भरत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक सिंह, दिलीप गौड़, विनोद यादव, नीरा यादव, मुसाफिर यादव, सुरेश दबगर, मन्नू दबगर, परमानंद यादव, कृष्णानंद यादव, राजन खरवार, विक्की खरवार, अनमोल खरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के लिए भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने ब्‍लॉकवार की समीक्षा बैठक

गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह और …