गाजीपुर। मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उस कहा कि आज हम सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि एक युग-चेतना को नमन कर रहे हैं जिसने इतिहास की गूंगी भीड़ को आवाज़ दी, और राजनीति की ऊँची चौखटों पर बहुजन का नाम लिख दिया। उन्होंने किसी सिंहासन की नहीं, समानता की क्रांति की कामना की थी। उनकी लड़ाई सत्ता पाने की नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी जगाने की थी। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और वंचितों को यह विश्वास दिया कि वे सिर्फ मतदाता नहीं, निर्णायक शक्ति हैं। कांशीराम जी ने कहा था “हम राजनीतिक सत्ता इसलिए चाहते हैं ताकि सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था बदल सकें।” आज भी यह वाक्य उन सबके लिए दीपक है जो इस देश में सम्मान की बराबरी का सूरज उगाना चाहते हैं। उनकी विरासत किसी पार्टी की नहीं, एक आंदोलन की धड़कन है। हर वह हाथ, जो अब मुट्ठी बनकर उठता है वह कांशीराम की स्मृति में उठता है। सादर नमन उस महापुरुष को, जिसने जागरण को आंदोलन बनाया, और आंदोलन को इतिहास। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल,असलम हुसैन, मुन्नीलाल राजभर, राधेश्याम यादव सदानंद यादव,सुभाष यादव, राहुल निषाद, फेंकूं यादव, दिनेश कुमार गुजराल,चन्द्रबली यादव, परशुराम बिंद,प्रभुनाथ बिंद,राजेश गोड़,जयराम भारती, रामप्रकाश यादव,शेर अली राईनी, राजेश यादव, अनिल यादव, संतोष यादव, संजय यादव, विजय शंकर यादव, शिवमुनि, राकेश यादव,तिलक यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..