Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आईटीआई में रिक्‍त सीटों के लिए 11 अक्‍टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

आईटीआई में रिक्‍त सीटों के लिए 11 अक्‍टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

गाजीपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर/राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहूराबाद गाजीपुर/राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सैदपुर गाजीपुर में रिक्त सीटों को भरे जाने हेतु प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 06.10.2026 से प्रारम्भ हो चुकी है अभ्यर्थी 11.10.2026 को रात्री 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। चौथे चरण प्रवेश के बाद शेष रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश किया जायेगा। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी निर्देशानुसार पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों को भी पाचवे चरण में नये विकल्प दर्ज करने का अवसर प्रदान किया गया है एवं नये अभ्यर्थी भी रिक्त सीटों हेतु आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों द्वारा अपनी पसन्द के संस्थान एवं व्यवसाय का विकल्प वरीयता क्रम भरना होगा तथा परिषद की वेबसाइट पर पाचवें चरण के लिए लिंक वेबसाइट  http://www.scvtup.in  पर ऑनलाइन दिनांक 06.10.2026 से 11.10.2026 तक आवेदन हेतु आमंत्रित किया जा रहा है, ऑनलाईन आवेदन के दौरान अभ्यर्थीयों द्वारा स्वयं संस्थान/व्यवसाय का विकल्प भरना होगा। विकल्प का पंजीकरण नही भरे जाने पर पूर्व में किये गये आवेदन के आधार पर ही सीटों के आवंटन प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के लिए भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने ब्‍लॉकवार की समीक्षा बैठक

गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह और …