Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यूबीआई ने आयोजित किया Vigithon/Marathon  

यूबीआई ने आयोजित किया Vigithon/Marathon  

गाजीपुर। Vigilance Awareness Week  2026 के अंतर्गत Union Bank of India, क्षेत्रीय कार्यालय,Ghazipur West Region द्वारा Vigithon/Marathon  का आयोजन किया गया। यह मैराथन क्षेत्रीय कार्यालय, महुआबाग, गाजीपुर से प्रारंभ होकर RSETI, पीर नगर, गाजीपुर तक आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख  विनय शंकर, RAH राकेश रंजन, LDM  राजदेव कुमार, Vigilance Officer  रितेश कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय के सभी कर्मचारियों एवं सभी शाखा प्रमुखों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मैराथन में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मैराथन के माध्यम से सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। सभी प्रतिभागियों ने ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों को अपने कार्य एवं जीवन में अपनाने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सामूहिक रूप से जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख विनय शंकर एवं सतर्कता अधिकारी रितेश कुमार द्वारा ‘‘Probity for Prosperity ” के संदेश को प्रमुखता से प्रचारित किया गया और कार्यक्रम ने Vigilance Awareness Week  2026 के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से जनसामान्य तक पहुँचाया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के लिए भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने ब्‍लॉकवार की समीक्षा बैठक

गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह और …