Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सबजूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए 7 अक्‍टूबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर: सबजूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए 7 अक्‍टूबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर! क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि  प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालको की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 12-10-2026 से दिनांक 17-10-2026 को जनपद इटावा में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में दिनांक 07-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 07-10-2026 को प्रातः 9.30 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 08-10-2026 को डा० भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा।वर्ष 2026-27 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीनियर महिला/पुरुषो की निम्न तिथियों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में वही महिला/पुरुष खिलाडी प्रतिभाग कर सकते है जिनकी आयु 25 वर्ष से कम हो। खिलाडी अपने साथ में आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा। खेल हॉकी महिला वर्ग मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल दोपहर 02.00 बजे दिनांक 09.10.2026 को तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 17 अक्टूबर, 2026 तक अलीगढ़ तथा बैडमिंटन पुरूष/महिला वर्ग मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल दोपहर 02.00 बजे दिनांक 08.10.2026 को तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 10 से 12 अक्टूबर, 2026 तक स्थान सिगरा में किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गहमर पुलिस ने भटकी हुई महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया  

गाजीपुर। थाना गहमर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचौरी से एक महिला के भटककर आ जाने की सूचना …