Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गहमर पुलिस ने भटकी हुई महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया  

गहमर पुलिस ने भटकी हुई महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया  

गाजीपुर। थाना गहमर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचौरी से एक महिला के भटककर आ जाने की सूचना पीआरवी-8772 पर प्राप्त हुई। सूचना पर थाना गहमर उ0नि0 इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को सकुशल थाना गहमर पर लाया गया। थाना गहमर पर महिला को म0आ0 किरन यादव व  म0का0 मोनी देवी की देखरेख में मिशन शक्ति केन्द्र पर सुरक्षित रखा गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला से उसके परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। महिला द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर मिशन शक्ति के अथक प्रयास के उपरान्त महिला के पिता तेजबली एवं चचेरे भाई हरेन्द्र कुमार निवासीगण ग्राम ढेकवा, तहसील मड़िहान, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर से सम्पर्क स्थापित कर महिला को उनके परिजनों को सही सलामत सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र गहमर टीम व गहमर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: सबजूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए 7 अक्‍टूबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर! क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि  प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालको की हॉकी प्रतियोगिता …