गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मिश्र बाजार स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के साथ प्रदेश में भी संगठन के विस्तार को लेकर विचार विमर्श के बाद सफल रणनीति बनाई गयी।इस दौरान निर्णय लिया गया कि संगठन का विस्तार जनपद के साथ-साथ प्रदेश स्तर तक किया जाएगा। इसके लिये वरिष्ठों को जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी भी बनाया गया।बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने-अपने विचार प्रमुखता से रखने के साथ अपना सुझाव भी दिया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी तहसील अध्यक्ष अपनी-अपनी तहसील इकाई की बैठक प्रत्येक माह में अनिवार्य रूप से करेंगे। सभी तहसील अध्यक्ष अपने अपने तहसील में उचित जगहों पर भारतीय ग्रापए का बैनर अपने पदाधिकारियों के साथ बनवाकर लगायेंगे । सहयोग जिला स्तर से भी होगा। इसके साथ ही आगामी नवंबर माह से सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। ताकि आने वाले नए वर्ष में भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद में और मजबूती के साथ कार्य कर सकें। जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने संगठन में एकता के साथ अनुशासन पर विशेष जोर देने की जरुरत बतायी । द्वय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार यादव एवं धर्मेन्द्र मिश्रा ने संगठन में सक्रियता लाने हेतु स्वयं सक्रिय होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी समझें।अंत में जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा संगठन पत्रकारों की समस्याओं के साथ सदैव उसके साथ खड़ा है। बस हमें एकजुटता तथा अनुशासन के साथ भारतीय ग्रापए के साथ आगे बढ़ना होगा ।उन्होंने कई अन्य जनपदों में भी संगठन को सक्रिय करने हेतु प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गयी।बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअवतार यादव, धर्मेन्द्र मिश्रा,विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अरुण कुमार तिवारी, सैदपुर तहसील अध्यक्ष प्रहलाद दास जायसवाल, मोहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, सदर तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, जिला महामंत्री (संगठन) विनीत दूबे, जय प्रकाश राय, मो.इफ्तेखार अहमद, संदीप श्रीवास्तव, लोकनाथ तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, चंदन पाण्डेय, वरुण मिश्रा,नंदलाल गिरि तथा आशा देवी आदि सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री (प्रशासन) रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..