Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज में गोंड समाज के लोगों ने रानी दुर्गावती की जयंती पर वीरता और स्वाभिमान को किया नमन

नंदगंज में गोंड समाज के लोगों ने रानी दुर्गावती की जयंती पर वीरता और स्वाभिमान को किया नमन

गाजीपुर। सोमवार को नंदगंज स्थित सरकारी अस्पताल के बगल में संकट मोचन मंदिर परिसर में वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वीरांगना रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके साहस, शौर्य, स्वाभिमान और वीरता को नमन किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती ने अपने अदम्य साहस और वीरता के बल पर मातृभूमि एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा देशप्रेम, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर बेलसड़ी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल गोंड उर्फ चिंटू ने समाज के उपस्थित लोगों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी गौरवशाली परंपरा और महापुरुषों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर शिक्षा, एकता और सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। समाजवादी पार्टी के युवा नेता अमन जायसवाल ने गोंड समाज को उचित सम्मान और न्याय दिलाने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और अधिकारों के लिए सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। इस मौके पर दीनानाथ गोंड (बेलासी), राहुल गोंड उर्फ चिंटू प्रधान (बेलसड़ी), रामलोचन गोंड, सुभाष गोंड, कमला गोंड, विजय गोंड पुजारी, विशाल गोंड पुजारी, शिवाजी गोंड, संगीता देवी, रीता देवी, शीला देवी, नम्रता, राधा, अमन जायसवाल, गोपाल गोंड सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर  हुई चर्चा

गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की  बैठक रविवार को मिश्र बाजार स्थित …