Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नरवर गांव की घटना के मामले में मुख्य अभियंता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

नरवर गांव की घटना के मामले में मुख्य अभियंता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

गाजीपुर। जिले के मरदह के नरवर गांव में बुधवार सुबह काशीदास पूजन की तैयारी के समय झंडा लगा बांस तार से टकराने के बाद हादसे में चार लोगों की मौत और तीन लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर बिजली विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। ट्रांसमिशन साउथ ईस्ट प्रयागराज के मुख्य अभियंता ने गठित की कमेटी गठित की है, जिसमें प्रयागराज के अधीक्षण अभियंता को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को सदस्य बनाया गया है। जांच कमेटी को दो दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश मिला है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …