Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / देवगन सिनेक्स सुहासिनीं सिनेमा में होगा आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सजीव प्रसारण – संजीव कुमार सिंह– स्वामी, सुहासिनीं मल्टीप्लेक्स

देवगन सिनेक्स सुहासिनीं सिनेमा में होगा आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सजीव प्रसारण – संजीव कुमार सिंह– स्वामी, सुहासिनीं मल्टीप्लेक्स

एन.वाई सुहासिनीं मल्टीप्लेक्स के स्वामी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमी फाइनल का बड़े पर्दे पर किये गए सजीव प्रसारण की अपार सफलता के बाद अब 08 मार्च 2026 को भारत और न्यूज़ीलैण्ड खेले जाने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का सीधा प्रसारण जनपद गाजीपुर के देवगन सिनेक्स सुहासिनी मल्टीप्लेक्स के ऑडी – II में किया जाएगा ताकि क्रिकेट प्रेमियों को क्रिकेट के फाइनल मैच के रोमांच का अनुभव कराया जा सके | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर जनपद तथा गाजीपुर मंडल के सभी क्रिकेट प्रेमियों का देवगन सिनेक्स सुहासिनी सिनेमा घर में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है | उन्होंने बताया कि इस प्रकार बड़े पर्दे पर सजीव प्रसारण होने से सभी क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में बैठकर सजीव मैच देखने का विशेष अनुभव मिलेगा | सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह व रंजन सिंह ने सभी क्रिकेट अकादमियों के सदस्यों व खिलाडियों तथा क्रिकेट प्रेमियों से अपील किया कि समय रहते अपने-अपने सीटों की बुकिंग करा लें | देवगन सिनेक्स सुहासिनी सिनेमा घर के सिनेमा प्रबंधक सुशील तिवारी ने बताया कि 05 मार्च को भारत इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमी फाइनल के सजीव प्रसारण की अपार सफलता तथा क्रिकेट के प्रति लोगों में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे रुचि को ध्यान में रखते हुए देवगन सिनेक्स कंपनी ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सजीव प्रसारण भी बड़े पर्दे पर करने का निर्णय लिया है | क्रिकेटप्रेमी इस मैच को देखने के लिए देवगन सिनेक्स के ऑफिशल एप्लीकेशन व वेबसाइट अथवा सीधे सिनेमाघर के बॉक्स ऑफिस से आकर अपना टिकट खरीद सकते हैं अथवा अपना टिकट बुक कर सकते हैं | उन्होंने बताया कि सेमिफिनल मैच का टिकट दर को न्यूनतम करते हुए मात्र रु 150/- रखा गया है जिसका विक्रय “पहले आइये-पहले पाइए” के सिद्धांत पर किया जायेगा | देवगन सिनेक्स सुहासिनी सिनेमा की पूरी टीम क्रिकेट प्रेमियों के स्वागत व अभिनंदन के लिए तत्पर है |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …