Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जीबी इंटरनेशनल स्कूल सैदपुर में धूमधाम से मना बाल दिवस, विज्ञान प्रदर्शनी और फन जोन रहे आकर्षण का केंद्र

जीबी इंटरनेशनल स्कूल सैदपुर में धूमधाम से मना बाल दिवस, विज्ञान प्रदर्शनी और फन जोन रहे आकर्षण का केंद्र

गाजीपुर। डहरा कलां, सैदपुर स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सौम्य बरनवाल एवं निदेशिका प्रियंका बरनवाल द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर को बेहद खूबसूरती से सजाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर क्रियाशील (वर्किंग) मॉडल प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया: सोलर सिस्टम:  स्पृहा बरनवाल एवं टीम ,वोल्केनो (ज्वालामुखी): श्रेयांश सिंह ,हाइड्रोलिक लिफ्ट: आयुष्मान यादव एवं टीम ,डोरबेल: रणबीर सिंह एवं टीम ,स्मार्ट सिटी: श्रेयांश पाल एवं टीम ,विंड टर्बाइन: मुदित पांडे एवं टीम ,वाटर फिल्टर: आयुष ग्रुप ,वाटर लेवल इंडिकेटर: अर्नव सिंह एवं टीम ,श्वसन क्रिया: आराध्या यादव एवं टीम ,अम्ल वर्षा (एसिड रेन): स्तुति पाठक एवं टीम ,ग्रीन हाउस इफेक्ट: खुशी यादव एवं टीम ,स्मार्ट फेंसिंग: चित्रांश एवं टीम ,रॉकेट मॉडल: सिद्धांत जायसवाल एवं टीम ,सेव अर्थ: खुशी जायसवाल एवं टीम ,प्रदर्शनी के दौरान सिद्धांत जायसवाल द्वारा विद्यालय परिसर में रॉकेट उड़ाकर दिखाना मुख्य आकर्षण रहा, जिस पर सभी ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ छात्रों ने परिसर में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए, जिनका विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। इसके अतिरिक्त, बच्चों के मनोरंजन के लिए ‘फन जोन’ बनाया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल और मिकी माउस झूले लगाए गए। बच्चों ने झूलों और खेलों का आनंद लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सौम्य बरनवाल ने चाचा नेहरू के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी ने बच्चों को सदैव असीम स्नेह दिया। बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हीं के कंधों पर नए भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। विद्यालय की निदेशिका प्रियंका बरनवाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के चहुंमुखी विकास को नई दिशा मिलती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिन्द्र शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। चाचा नेहरू बच्चों से अत्यंत स्नेह रखते थे और मानते थे कि आज के बच्चे ही कल का सुंदर भारत बनाएंगे। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य किशन पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, सर्वानंद मिश्रा बनारसी यादव अनिमेष गुप्ता, धनेश्वर यादव भाग्य चंद्र विश्वकर्मा, हेमलता पाण्डेय ,रश्मि श्रीवास्तव नम्रता त्रिपाठी एवं अन्य शिक्षक शिक्षकाएं,छात्र व छात्राएं एवं भरी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जाम के झाम से सैदपुरवासी बेहाल  

गाजीपुर। सैदपुर में आए दिन जाम की समस्या दिनचर्या की तरह हो गई है इस …