गाजीपुर। सैदपुर में आए दिन जाम की समस्या दिनचर्या की तरह हो गई है इस जाम की समस्या की निजात पाने के लिए नगर वासी क्या करें किसके पास जाएं ना तो विधायक इस समस्या पर सुनते हैं नहीं प्रशासन इस पर ध्यान देता है जबकि तहसील मुख्यालय होने के कारण अधिकारियों को आना जाना रहता है लेकिन इसके बावजूद भी यर की समस्या बनी रहती है कभी-कभी जाम की समस्या जोहरगंज तक हो जाती है जाम की समस्या को देखते हुए कभी कॉल फोर व्हीलर टू व्हीलर गाड़ी थाने के पास डायवर्सन होकर चले जाते हैं बाईपास से इस जाम से सैदपुर मार्केट की दिनों दिन व्यापार पर असर पड़ता दिख रहा है जिसको भी मार्केट में आना होता है टू व्हीलर या फोर व्हीलर से पार्किंग की व्यवस्था न होने से वह अन्य जगह से खरीदारी करने लगता है जो की सैदपुर के व्यापारियों के लिए काफी समस्या है भी रेलवे क्रॉसिंग जाम का सबसे बड़ा कारण दोनों साइड से वाहनों का लगाना है जबकि वहां पर पुलिस हमेशा तैनात रहती है पुलिस वाले बैठे रहते हैं वहीं पर होमगार्ड संचालन करते हैं जबकि पब्लिक होम गार्ड्स को देख कर देती है और वह अपनी मर्जी से वहां इधर-उधर खड़े कर देते हैं जिससे जाम की समस्या बड़े पैमाने पर बनती है जाम का मुख्य कारण नगर में दोनों पटरिया पर अतिक्रमण का होना भी मुख्य कारण है ना तो नगर पंचायत इस पर ध्यान देता है ना ही पुलिस अधिकारी ध्यान देते हैं अधिकारियों से जाम की समस्या को पूछते हुए अधिकारी बताते हैं कि जल्द ही इसका कोई विकल्प किया जाएगा और पटरिया पर लगी अवैध ढंग से दुकान हटाए जाएंगे। वहीं पर नगर के कुछ लोगों ने ओवरब्रिज या अंडरपास की मांग करते हैं जबकि भाजपा शासन में मनोज सिन्हा जब से रेल मंत्री उसे समय ओवरब्रिज का सर्वे हो चुका था लेकिन सैदपुर के कुछ मनोज सिन्हा के चाहते चेहरे ने अपने फायदे के लिए ओवरब्रिज को स्थगित कर दिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..