Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली में SELECTRA तथा  TRUNAAT मशीन का हुआ शुभांरभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली में SELECTRA तथा  TRUNAAT मशीन का हुआ शुभांरभ

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर ब्लड जांच हेतु आधुनिक मशीन का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डा० शॆलेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काटकर विधिवत पूजन,अर्चन करने के पश्चात नारीयल फोङकर  शुरूआत किया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा इसके पूर्व यह सुविधा केन्द्र पर उपलब्ध नही था। आधुनिक मशीन  SELECTRA से ब्लड जांच तथा  TRUNAAT मशीन से बलगम जांच केन्द्र पर होने से अब दूसरे चिकित्सालयों मे नही भटकना पङेगा। इस मशीन में बायो केमिस्ट्री की सभी जांचे होती है जिसका लाभ सीधे आम जन मानस को निःशुल्क प्राप्त होगा। इस मशीन से जांच करने के लिए LT हरेंद्र यादव को नियुक्त किया गया हॆ। इस अवसर पर डा० विशाल यादव, डा० अखिलेश, डा० आकांक्षा सिंह, डा० सादिया परवीन, लैब प्रभारी चन्द्रशेखर यादव,लॆब टेक्नीशियन सुनील कुमार, अभिषेक भारती,फार्मासिस्ट दिलीप सिंह, काउंसलर ओमकार सिंह, एनम उर्मिला देवी  स्टॉप नर्स सरिता देवी,  पूनम देवी,विवेकानन्द,फेकू यादव,प्रदीप सिंह,मो सेराज सहित अनेक लोग मॊजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …