Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, वहीं रामेश्वर सिंह के खेत के पास स्थित पुलिया पिछले कई वर्षों से टूटी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय समाजसेवी संजय कुमार यादव (बच्चू की मड़ई) ने बताया कि इसी मार्ग से एस.आर. पब्लिक स्कूल, सुमित्रा रामधारी स्कूल और बेहफी जंगी स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने और पुलिया टूटे होने के कारण बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि यह सड़क बच्चू की मड़ई और सोती की मड़ई को जोड़ते हुए अडारे के रास्ते चोचकपुर तक जाती है। इस मार्ग से क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं, लेकिन सड़क और पुलिया की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में सड़क और पुलिया की खराब हालत को लेकर काफी आक्रोश है। समाजसेवी संजय कुमार यादव ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए तथा टूटी हुई पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …