गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के निवासी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए राज्य सरकार की भूमि संबंधी एनओसी मिलने पर जिलाधिकारी गाज़ीपुर का आभार व्यक्त किया।बताया जाता है कि डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद जुलाई 2025 से शक्करपुर रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार की जमीन से संबंधित एनओसी (No Objection Certificate) कुछ दिन पहले जारी की गई।डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर एनओसी की एक प्रति प्राप्त की और इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से शक्करपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को रेलवे लाइन पार करने में होने वाली समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।इस अवसर पर उन्होंने ग्राम शक्करपुर के सभी ग्रामवासियों की ओर से भी जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि अंडरपास निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..