गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के निदेशक अमित कुमार रघुवंशी जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया l इसके बाद मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय को महाविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ कृपा शंकर सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया l निदेशक अमित कुमार रघुवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी अबला नहीं है l प्रत्येक परिस्थितियों का सामना करने में वे समर्थ है l नारी की प्रगति के संबंध में उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में महिलाओं की सहभागिता पुरुषों से अधिक है, उन्होंने कहा कि नारी ने पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक की उड़ान भर ली है।21वीं सदी में नारी ने जीवन के हर एक क्षेत्र में अपनी शक्ति का पहचान बनाया है l अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक हुई है और अपने पूर्ण निष्ठा के साथ हर एक सामाजिक चुनौती को स्वीकार की है।सभा को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह जी ने कहा की नारी ने वैदिक एवं आदिकाल से लेकर अब तक बराबर की भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कि आज के समय की नारी हर तरह से समर्थ एवं सक्षम है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की परेशानियों को दूर करने के लिए कॉलेज स्तर पर उन्होंने एक महिला प्रकोष्ठ का गठन किया है जिसमें कॉलेज के छात्राओं की समस्याओं को जाकर उसका निदान हो सकेगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकाय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं उन्होंने अपने अभिव्यक्ति के माध्यम से नारी की महत्ता अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्राओं ने एक मनमोहक प्रदर्शनी लगाई, जो हस्त निर्मित थी और बहुत सुंदर एवं अच्छी थी। सभी लोगों ने बहुत छात्राओं द्वारा निर्मित कि हस्तकला की प्रशंसा की l इस कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव ला कॉलेज की विभाग अध्यक्ष डॉ समरीन फैज ने किया। उन्होंने बताया कि हमें नारियों का अपमान नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके बल पर संसार चलता है l इस कार्यक्रम में सत्यदेव लॉ कॉलेज एवं सत्यदेव डिग्री कॉलेज के महिला प्रवक्ता गण स्मिता सहाय, रश्मि सिंह,डॉ प्रगति मौर्य, नेहा यादव, प्रीति यादव,शाहीला परवीन एवं अन्य महिला स्टाफ को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।महाविद्यालय की स्वच्छता में सहयोग करने वाली शकुंतला एवं लक्ष्मी को भेट दी गयी।इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्रवक्ता गण शैलेंद्र जी, कमलेश कुमार, रविंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव,दीपू गुप्ता ,विशाल बलवंत एवं अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..