Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: विश्वनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

गाजीपुर: विश्वनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

गाजीपुर। जनपद के रायपुर स्थित विश्वनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी.फार्मा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह शैक्षणिक यात्रा दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्रारम्भ होकर 05 मार्च 2026 को सम्पन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने Varav Biogenesis, चंडीगढ़ का औद्योगिक भ्रमण किया, जहाँ उन्हें औषधि निर्माण की आधुनिक प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादन प्रबंधन तथा उद्योग की कार्यप्रणाली के विषय में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को औषधि निर्माण इकाई के विभिन्न विभागों का अवलोकन कराया गया। वहाँ के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को दवा निर्माण में प्रयुक्त नवीन तकनीकों, मानकों तथा सुरक्षा उपायों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी उद्योग से संबंधित अनेक जिज्ञासाओं के उत्तर प्राप्त किए, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।इस शैक्षणिक भ्रमण में संस्थान के प्राध्यापक शिवम सिंह पटेल एवं अमेरुल्लाह अंसारी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे तथा सम्पूर्ण यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन करते रहे। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने औद्योगिक वातावरण को निकट से समझने का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। संस्थान के प्रबंधक अजय यादव तथा प्राचार्य सुनील चौधरी ने इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। विद्यार्थियों ने भी इस औद्योगिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …