Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय लखनऊ से बी.एस.सी. माइक्रो बायलॉजी में प्रथम स्थान और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गोल्ड मेडल दिए जाने के बाद अपने पैतृक गांव सरैया छावनी लाईन गाजीपुर लौटने पर पी.जी. कालेज गाजीपुर के भूतपूर्व प्रोफेसर (मनोविज्ञान) डॉ० बी.डी. मिश्रा ने उनके घर आकर ढेरों बधाई, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर श्री मिश्रा कहा कि बेटा तुमने अपने घर का ही नहीं पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। मेरी शुभकामनाएं है तुम अपने जीवन में आगे और भी उच्च शिक्षा प्राप्त करो और अपने जिले का ही नहीं अपने देश का नाम रोशन करो।हर मां बाप का सपना होता है कि मेरा बेटा नाम करे और आज तुमने वो कर दिखाया है।इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने खुश होकर डॉ बी.डी. मिश्रा और शाहीन परवीन का मुंह मीठा कराया और का आभार प्रकट किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर में 12 मार्च को होगा महिला जनसुनवाई

गाजीपुर! संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजीपर ने बताया है कि उ०प्र० राज्य महिला …