Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर मेडिकल कालेज में ईटीपी स्‍थापना के लिए सीडीओ ने दिया निर्देश

गाजीपुर मेडिकल कालेज में ईटीपी स्‍थापना के लिए सीडीओ ने दिया निर्देश

गाजीपुर! मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया की नदी तटों पर  संवेदनशील क्षेत्रों में सरकारी अथवा निजी किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली के द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनुपालन करे जिससे कि नदी पारिस्थितिकी तंत्र पर सभाओं के प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सके । साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तिकरण कार्य को युद्ध स्तर पर चलाने हेतु निर्देश दिया । प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द ईटीपी स्थापना की कार्यवाही पूर्ण करें प्रभागीय  निदेशक अजीत प्रताप सिंह, नामित सदस्य जिला पर्यावरण समिति शैलेष राम एवं जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर में 12 मार्च को होगा महिला जनसुनवाई

गाजीपुर! संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजीपर ने बताया है कि उ०प्र० राज्य महिला …