गाजीपुर । कपिल देव राम राज्य निदेशक/ जिला युवा अधिकारी नेहीहर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मेरा युवा भारत केन्द्र गाजीपुर तथा साई युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस को भब्य बनाने की दिशा में दिनांक 08 मार्च 2026 को महिलाओं की दौड प्रतियोगिता का आयोजन गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जनपद स्तर पर शासन द्वारा 1000 महिलाओं के भाग लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को डल् ठींतंज पोर्टल पर पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है। कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन आयु वर्ग अन्डर 13, 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक की तीन प्रतियागिताये 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड कुल 09 दौड प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक गतिविधि का आयोजन किया जाना है। विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम को सफन बनाने के लिए जिला प्रशासन सहित जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नोडल अधिकारी, रा०म० पीजी कालेज, जिला क्रीडा अधिकारी, कमान्डेट एन०सी०सी० गाजीपुर, कमिश्नर भारत स्काउट गाइड का सहयोग लिया जा रहा है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..