Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर की टीम ने जमानियां में 76 नमूने किए एकत्र

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर की टीम ने जमानियां में 76 नमूने किए एकत्र

गाजीपुर। सहायक खाद्य आयुक्‍त वाराणसी मंडल द्वारा प्रदत एफएसडब्‍ल्‍यू वैन के माध्‍यम से जमानियां तहसील क्षेत्र में विभिन्‍न खाद्य पदार्थो के छापा  मारकर नमूने एकत्रि‍त किये गये। जमानियां तहसील क्षेत्र के बरेसर, मलसा, नगरपालिका और रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के मिल्‍क स्‍वीट्स, अन्‍य स्‍वीट्स दाल, तेल, मसाले, पनीर, खोआ, चटनी, टोमैटा सास, कत्‍था, भूने हुए चना, गुड़ आदि के 76 नमूने एकत्र किये गये। मौके पर खाद्य कारोबारियों को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया। भविष्‍य में खाद्य पदार्थो के गणवत्‍ता सुधार करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर आरपी सिंह मुख्‍य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अवधेश कुमार, राजीव कुमार  सिंह, वीरेंद्र यादव, नबीउल्‍लाह, मोहम्‍मद हनीफ आदि लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …