Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज बाजार के रामपुर बंतरा हाईवे पर प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

नंदगंज बाजार के रामपुर बंतरा हाईवे पर प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

गाजीपुर। नंदगंज बाजार के रामपुर बन्तरा हाइवे तिराहे पर बस स्टैंड का प्रतीक्षालय न होने की वजह से आवागमन करने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नंदगंज बाजार के रामपुर बन्तरा हाइवे के तिराहे पर प्रतीक्षालय न होने से बस स्टैंड पर लोगो को प्राइवेट बस या रोडवेज बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। आसपास के लोग प्रतिदिन हाइवे तिराहे के समीप खड़े होकर वाहन का इंतजार करते रहते है तिराहे पर प्रतीक्षालय नही होने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। वही बरसात व गर्मी के मौसम में लोगो को और भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगो ने मांग किया है कि रामपुर बन्तरा हाइवे तिराहे पर प्रतीक्षालय बनाया जाय ताकि बस का इंतजार करने वालो को सुविधा मिल सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …