गाजीपुर। यादव बाहुल्य मतदाता वाला जिला गाजीपुर में मोहन यादव के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर यदुवंशियो में खुशी की लहर है लेकिन कुछ नेता पार्टी की गाइडलाइन के चलते खुशी का इजहार खुलेआम नही कर पा रहें है लेकिन कुछ खाटी यदुवंशी डंके की चोंट पर मोहन यादव को बधाई दे रहें है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश यादव ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है और कहा है कि इससे यदुवंशी परंपरा और भी मजबूत हुई है। मुकेश यादव ने बताया कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर सभी यादव समाज का सम्मान बढ़ा है, मोहन यादव से प्रेरणा लेकर हमारे समाज के युवा और आगे बढ़ेगें। हमें कुछ बातों पर साकारात्मक सोच रखनी चाहिए। मोहन यादव युवाओ के प्रेरणास्त्रोत है जिन्होने एक छोटे से पद से अपने राजनैतिक जीवन का शुरूआत कर आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे है।
Home / ग़ाज़ीपुर / मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर यदुवंशियो में खुशी की लहर, सपा के वरिष्ठ नेता मुकेश यादव ने दी बधाई
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहफैज स्कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..