गाजीपुर। सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में पार्वती मौर्या का मरणोपरांत नेत्रदान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पहराजपुर पोस्ट हाटमनपुर जिला गाजीपुर के निवासी रामनिवास कुशवाहा की माता पार्वती मौर्या 75 वर्ष का आज सुबह निधन हो गया। वाराणसी आई बैंक सोसायटी शाह हास्पिटल रामकटोरा वाराणसी के नेत्र चिकित्सक अजय मौर्या व उनकी टीम ने स्व. पार्वती मौर्या का नेत्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि इसके पहले भी इनके पिता रामनारायण मौर्य 80 वर्ष का भी नेत्रदान किया गया था। इस अवसर पर डा. रविंद्र कुमार मौर्य, शिवनारायण, अनिरुद्ध, राजेश, सुभाष, नत्थूलाल मौर्य मौजूद थे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..