ग़ाज़ीपुर। देवकली ब्लॉक अंतर्गत गांव सभा बरहपुर में स्थित नंदगंज बाजार में स्थापित निजी सब्जी मंडी के होने के करण आवागमन बाधित होने और जाम लगने को देखते हुए गांव सभा के पूर्व ग्राम प्रधान ने 11 साल पहले बाजार से हट कर लखमीपुर गांव में 7 लाख रुपये लागत से सब्जी मंडी बनवायी थी जो ,आज तक उसी तरह पड़ी हुई है ।सब्जी मंडी अपनी जगह होने के बावजूद भी चोचकपुर रोड के यूनियन बैंक के आगे सब्जी मंडी लगती है जिससे सुबह और शाम वहां पर जाम लगता है।जिससे आने जाने वाले नागरिकों मुसीबत का सामना करना पड़ता है ।लोगो ने प्रशासन से मांग किया है कि बाजार में लग रही सब्जी मंडी को हटा कर नई बनी सब्जी मंडी को अपनी जगह लगाया जाय ।जिससे किसानों को लाभ मिल सके और जाम लगने से नागरिको को निजात मिल सके ।ज्ञात हो कि इसके पूर्व मे भी सब्जी मंडी चोचकपुर मोड़ पर पोखरे कि जमीन पर लगती थी जो नेशनल 29 पर स्थित होने की वजह से रोज किसानों और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता था ।लोगो का कहना है कि आखिर क्या कारण हैं कि सब्जी मंडी बनी होने के बावजूद भी सब्जी मंडी अपनी जगह नही लगती है।सब्जी मंडी अपने स्थान में न होने कि वजह से किसानों व आम लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगो ने प्रशासन से मांग किया है कि अपनी जगह पर सब्जी मंडी लगाया जाय।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..