Breaking News
Home / खेल / उत्तर प्रदेश स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपि‍यनशिप में अनुष्का कुशवाहा ने द्वितीय स्‍थान प्राप्त कर गाजीपुर का नाम किया रौशन

उत्तर प्रदेश स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपि‍यनशिप में अनुष्का कुशवाहा ने द्वितीय स्‍थान प्राप्त कर गाजीपुर का नाम किया रौशन

गाजीपुर। अलीगढ़ में आयोजित उत्‍तर प्रदेश स्‍टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में यूथ महिला 81 किग्रा की कैटेगरी में गाजीपुर की बिटिया अनुष्‍का कुशवाहा ने द्वितीय स्‍थान प्राप्‍त कर के जिले का नाम रौशन किया है। अनुष्‍का आरंभ में गाजीपुर से वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस करती थीं। इसके बाद वह बाबू केडी सिंह स्‍टेडियम लखनऊ में जाकर अभ्‍यास किया। तत्‍पश्‍चात अनुष्‍का ने राष्‍ट्रीय स्‍त्‍र के वेटलि‍फ्टिंग के खिलाड़ी प्रवीण यादव के एकेडमी में जाकर वेटलिफ्टिंग खेल की तैयारी की। इस स्‍टेट प्रतियोगिता में गाजीपुर जनपद की तरफ से अनुष्‍का ने प्रतिभाग किया था और द्वितीय स्‍थान लाकर पूरे प्रदेश में गाजीपुर का नाम रौशन किया। अनुष्‍का कुशवाहा की माता भाजपा की वरिष्‍ठ नेता और मिर्जापुर जिले की लोकसभा प्रभारी सरोज कुशवाहा है और इनके पिता चिकित्‍सक हैं। अनुष्‍का के सफलता पर नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल, अजय कुशवाहा, सिंहासन कुशवाहा, सुनील गुप्‍ता आदि ने बधाई दी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …