गाजीपुर। गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिसंबर से बकायेदार सरकारी विभागों को डीजल-पेट्रोल देना बंद हो गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने बताया कि विगत माह में प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था कि 30 नवंबर तक सरकारी विभाग अगर बकाया भुगतान नही करते हैं तो जनपद के सभी पेट्रोल पंप एक दिसंबर से सरकारी वाहनों को डीजल-पेट्रोल आपूर्ति नही करेंगे। इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी एके सिंह ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि एसोसिएशन को पत्रक मिला है जल्द ही भुगतान हो जायेगा।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..