गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र में गुरैनी पुल के पास किसी अज्ञात वाहन के धक्के से एक ही बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पर मोहब्बतपुर निवासी आशीष (25) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथ बाइक पर जा रहे अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। शादियाबाद थाने पर तैनात एसआई अनिल पांडे ने बताया कि गुरैनी पुल के पास अंधा मोड़ है। बाइक सवार किस प्रकार हादसे का शिकार हुए इसकी जानकारी नहीं । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हादसे में मृत युवक के परिजनों में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार हादसे का शिकार हुए होंगे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहफैज स्कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..