गाजीपुर। जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की बुद्धवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के फातिमपुर गांव निवासी अमन कुमार (21) जिला जेल में बंद था। उस पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामला न्यायालय में मामला विचाराधीन है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 21 अक्तूबर को बंद अमन सुबह नौ बजे जेल के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उधर, घटना की जानकारी होने परिवार के लोग बहरियाबाद थाने में पहुंच गए हैं।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..